For the last two days, trains have been delayed due to the intermittent smog at Shahdara railway station. On Thursday night, more than 40 irate passengers, who had been waiting for a train to Shamli, pelted stones, uprooted benches of the power cabin at Platform number 4. According to the news, two passengers, who were caught uprooting benches, have been arrested from the spot. More than 40 passengers are being identified through CCTV cameras, and their photographs are being developed, said Shashi Kumar, SDSC.
राजधानी दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात ट्रेन लेट होने से भड़के यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा। आक्रोशित लोगों ने पथराव करते हुए पावर केबिन के शीशे तोड़ डाले। यात्रियों के बैठने वाले कई बेंच को उखाड़कर रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया।हालात बेकाबू होते देख रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया। मामले में अज्ञात के खिलाफ उपद्रव करने का मामला दर्ज किया गया है। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी की फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पूरी जानकारी के लिए देखें ये वीडियो |